Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: पंचायत चुनावों को लेकर एसपी आशा राम चौधरी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/10/2026 12:17:14 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/10/2026 12:17:14 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आज दिनांक 27.10.2026 को श्री आशा राम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक नागौर द्वारा आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से ग्राम नोखा चां

विस्तार

राजस्थान: आज दिनांक 27.10.2026 को श्री आशा राम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक नागौर द्वारा आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से ग्राम नोखा चांदावता, हरसोलाव, कड़वासरो की ढाणी, गोटन, मोकाला, लांबा जाटान मेड़ता सिटी टालनपुर, ट्रंकलियां, दधवाडा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं कानून व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस जाप्ते की तैनाती, संवेदनशील बिंदुओं तथा चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों का अवलोकन कर, निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,

तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जाए। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने,असामाजिक तत्वों एवं चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने बाबत निर्देश दिये गये। अपील नागौर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि पंचायत चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या चुनाव संबंधी अनियमितता की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related News

उत्तर प्रदेश: 28 और 29 अक्टूबर को आंधी-पानी का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, धान की फसल पर खतरा

गुजरात: मुकेश और अनंत अंबानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो व राजदूत सर्जियो गोर का किया स्वागत, ऊर्जा और तकनीक सहयोग पर चर्चा

गुजरात: मुकेश और अनंत अंबानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो व राजदूत सर्जियो गोर का किया स्वागत, ऊर्जा और तकनीक सहयोग पर चर्चा

उत्तर प्रदेश: विजयपुर में महिला से दिनदहाड़े 18 हजार रुपये की छिनैती, अपाचे सवार नकाबपोश बदमाश फरार

मध्य प्रदेश: भाजपा नेता हरिओम त्रिपाठी समेत दो लोगों पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने के आरोप में SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज


Featured News