Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: SP की क्राइम मीटिंग, कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 06/05/2026 11:10:18 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/05/2026 11:10:18 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आज दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश आईपीएस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

विस्तार

राजस्थान: आज दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश आईपीएस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, जन-सुरक्षा एवं पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई 01. पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर पर संचालित विशेष अभियानों की समीक्षा करते हुए सभी पुलिस टीमों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 02. जिले में लंबित प्रकरणों की पैन्डेसी को मुख्यालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप लाने तथा संगठित अपराधियों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया। 03. नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रकरणों के समयबद्ध अनुसंधान एवं निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

04. मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु संचालित “ऑपरेशन विषभंजन” को और अधिक गति देने तथा तस्करों एवं सप्लायरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 05. मादक पदार्थ तस्करी के प्ररकणों में फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए “ऑपरेशन विषदमन” के तहत संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर अधिकाधिक गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 06. पोक्सो एक्ट, बलात्कार एवं अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। 07. साइबर अपराध से संबंधित प्रकरणों में त्वरित एवं गहन अनुसंधान करते हुए तकनीकी साक्ष्यों का प्रभावी संकलन कर अपराधियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
08. पुलिस प्राथमिकता-2026 की प्रभावी पालना करने के निर्देश दिए गए।
09. लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने, अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 10. ईनामी, फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान को और अधिक तीव्र एवं परिणामदायी बनाने पर जोर दिया गया।


11. आदतन एवं सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट एवं पत्रावलियां खोलकर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
12. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एमवी एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए। 13. सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित खुलासे हेतु “ऑपरेशन अश्ववेग” के तहत ठोस रणनीति बनाकर प्रभावी फील्ड कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए। 14. चोरी, नकबजनी एवं सेंधमारी जैसी वारदातों की रोकथाम हेतु जिलेभर में रात्रिकालीन गश्त को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सतत उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 

15. रात्रि के दौरान बीट तंत्र को विशेष रूप से सक्रिय रखने पर बल दिया गया, ताकि चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हो। 16. मालखानों में लंबित माल एवं जब्तशुदा संपत्ति का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित कर रिकॉर्ड संधारण को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया। 17. सभी गिरफ्तार मुल्जिमों के फिंगर चांस प्रिंट एवं लाइव स्कैन अनिवार्य रूप से लेकर आपराधिक रिकॉर्ड का डिजिटल संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 18. इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर आने वाले परिवादियों के साथ संवेदनशील एवं सौम्य व्यवहार रखने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने तथा प्राप्त परिवादों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
गोष्ठी में श्री हरफूलसिंह आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री देरावरसिंह आरपीएस वृताधिकारी सिवाना, श्री अनिल पुरोहित आरपीएस वृताधिकारी बालोतरा, श्री सुखाराम आरपीएस वृताधिकारी गुड़ामालानी सहित जिले के समस्त थानाधिकारीगण उपस्थित रहे।