-
☰
राजस्थान: अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क से ठेले और दुकानदारों का सामान हटाया
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नगर परिषद कोटपूतली द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर सख्त रवैया अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। XEN दीपक मीणा के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने पुलिया के पास से अग्रसे
विस्तार
राजस्थान: नगर परिषद कोटपूतली द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर सख्त रवैया अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। XEN दीपक मीणा के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने पुलिया के पास से अग्रसेन चौक तक तथा अग्रसेन चौक से पुतली रोड तक व्यापक कार्रवाई चलाकर सड़क किनारे लगे थड़ी–ठेले वालों, कब्जाधारी दुकानदारों तथा दुकानों के बाहर तक फैलाए गए सामान को हटवाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आगे से दुबारा अतिक्रमण किया गया तो किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अभियान में AFO सत्यनारायण वर्मा, JEN कृष्ण कुमार गुर्जर, JEN भादर सिंह यादव सहित नगर परिषद की पूरी टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महाराष्ट्र: नगर परिषद में जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल
राजस्थान: गुटखे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारी ने उठाई आवाज
उत्तराखंड: टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरीनाग में शराब दुकान विरोधी को ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि मेले के आयोजन संबंधी बैठक सम्पन्न
मध्य प्रदेश: कट्टा दिखाकर बकरा लूटने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार