Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: तीन दिवसीय ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 01:07:18 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 01:07:18 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, नागौर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।

विस्तार

राजस्थान: नागौर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, नागौर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। यह प्रदर्शनी 12 जून से 14 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी। उद्घाटन के पश्चात कलेक्टर देवेंद्र कुमार के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियो ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिनमे रामधन पोटलिया, पदम सारस्वत, रामनिवास सांखला, बजरंग लाल शर्मा तथा राजाराम चौधरी शामिल रहे जिन्होंने विभिन्न विभागों और सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाले प्रदर्श पैनलों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संरक्षण, रोजगार सृजन तथा जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक डिजाइनों एवं जानकारीपूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

प्रथम दिन शुक्रवार को नआगंतुकों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं के लाभ एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जाना। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनीष जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि नागरिक योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका अधिकाधिक लाभ उठा सकें। उन्होंने जिले के नागरिकों से आगामी दो दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में सूचना केंद्र पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।