-
☰
राजस्थान: नाबालिग से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में डॉक्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अजमेर शहर में रहने वाली पीडिता द्वारा आरोपी डॉ. कैलाश कुमार, रेजीडेन्ट डॉक्टर जनाना हॉस्पीटल अजमेर व ई-मित्र संचालक खुशाल चौहान के विरूद्ध अश्लील फोटो वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम करने के सम्बन्ध में दिनांक 11.04.2026 को थाना कृष्णगंज अजमेर पर दर्ज प्रकरण में शीघ्र अनुसंधान कर आरोपीगण की तलाश व गिरफ्तारी हेतु मन् हर्ष वर्धन अग्रवाला (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा हिमांशु जांगिड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय अजमेर के सुपरवीजन, शिवम जोशी, आरपीएस, पुलिस उप-अधीक्षक, वृत उत्तर नगर अजमेर के निर्देशन व श्री अरविन्द सिंह चारण, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना कृष्णगंज के नेतृत्व मे थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: अजमेर शहर में रहने वाली पीडिता द्वारा आरोपी डॉ. कैलाश कुमार, रेजीडेन्ट डॉक्टर जनाना हॉस्पीटल अजमेर व ई-मित्र संचालक खुशाल चौहान के विरूद्ध अश्लील फोटो वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम करने के सम्बन्ध में दिनांक 11.04.2026 को थाना कृष्णगंज अजमेर पर दर्ज प्रकरण में शीघ्र अनुसंधान कर आरोपीगण की तलाश व गिरफ्तारी हेतु मन् हर्ष वर्धन अग्रवाला (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा हिमांशु जांगिड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय अजमेर के सुपरवीजन, शिवम जोशी, आरपीएस, पुलिस उप-अधीक्षक, वृत उत्तर नगर अजमेर के निर्देशन व श्री अरविन्द सिंह चारण, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना कृष्णगंज के नेतृत्व मे थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही प्रकरण में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुये साक्ष्य संकलित किये। आरोपीगणो के बारे में विशेष सूचना प्राप्त की गई। आसूचना द्वारा तकनीकी साक्ष्यो का संकलन किया गया। तदुपरान्त विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी डॉ. कैलाश कुमार रेजीडेन्ट डॉक्टर जनाना हॉस्पीटल अजमेर व तोपदडा निवासी ई-मित्र संचालक खुशाल चौहान के विरुद्ध बी.एन.एस. व पोक्सो एक्ट की धाराओ में अपराध प्रमाणित पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है। घटना का विवरण प्रकरण हाजा की नाबालिग पीडिता जनवरी 2025 में अपनी भाभी की डिलेवरी करवाने के लिये जनाना हॉस्पीटल अजमेर गई जहाँ पर डॉ. कैलाश कुमार ने पीडिता की भाभी का ऑपरेशन कर डिलेवरी की। इस दौरान आरोपी डॉ. द्वारा जनाना हॉस्पीटल के डाटा एन्ट्री रजिस्टर से पीडिता के मोबाईल नम्बर लेकर पीडिता को मैसेज कर पीडिता की भाभी के बच्चा होने की बधाई दी तथा अलग से कोटेज वार्ड दिलवाया और हर तरह से सहायता करने का आश्वासन देकर बातचीत करने लगा। तत्पश्चात आरोपी डॉ. द्वारा पीडिता को कॉफी पिलाने के बहाने अपने फ्लेट पर लेकर आया और जबरदस्ती पीडिता के साथ गलत काम कर पीडिता की अश्लील फोटो व वीडियो बनाई। तत्पश्चात आरोपी डॉ. द्वारा पीडिता को अश्लील फोटो व वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर डरा-धमका कर लगातार दिसम्बर 2025 तक गलत काम करता रहा। इसी दौरान प्रकरण की पीडिता जुलाई 2025 में ई-मित्र संचालक के पास अपने स्कूल के नोट्स के प्रिन्ट आउट निकलवाने गई तो ई-मित्र संचालक खुशाल चौहान द्वारा पीडिता से फोन लेकर फोन से ही प्रिन्ट आउट निकालने का आश्वासन देकर पीडिता का फोन लिया और प्रिन्ट आउट निकालने के दौरान पीडिता के वॉटसअप पर डॉ. कैलाश कुमार द्वारा भेजी गई पीडिता की अश्लील फोटो व वीडियो अपने पास रख ली। तत्पश्चात आरोपी ई-मित्र संचालक द्वारा पीडिता का डॉ. से पिछा छुडवाने का आश्वासन देकर पीडिता से अपना सम्पर्क बढाया और पीडिता को अपनी ई-मित्र दुकान के पिछे ही अपने मकान पर बुलाया और पीडिता की डॉ. के साथ की अश्लील फोटो व वीडियो उसके घर वालो को बताने का बोलकर डरा-धमका कर पीडिता के साथ कई बार गलत काम किया। तत्पश्चात आरोपी ई-मित्र संचालक द्वारा पीडिता को जोर-जबरदस्ती होटल पर लेकर गया और बालिग लडकी की आईडी से होटल में कमरा लेकर पीडिता के साथ कई बार गलत काम किया। तत्पश्चात प्रकरण हाजा की पीडिता द्वारा आरोपीगण से परेशान होकर स्वयं के साथ किये गये गलत काम के बारे में अपने परिजनो को बताने के लिये बताया तो आरोपी डॉ. कैलाश कुमार द्वारा पीडिता के साथ मारपीट कर जबरदस्ती गलत काम किया और जगह-जगह से नोच-खरोच दिया। तत्पश्चात प्रकरण हाजा की पीडिता द्वारा अपने साथ हुई सम्पूर्ण घटना की जानकारी अपने परिजनो को बताई। प्रकरण हाजा के आरोपीगण द्वारा पीडिता की अश्लील फोटो व वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर जनवरी 2025 से अप्रेल 2026 तक पीडिता के साथ कई बार गलत काम किया है। प्रकरण की घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।