Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ग्राम विकास रथ’ से गांव-गांव पहुंच रहीं योजनाएं, 12 मई तक सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 06/05/2026 10:45:24 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/05/2026 10:45:24 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से “ग्राम विकास रथ” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को 13 विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है

विस्तार

राजस्थान: राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से “ग्राम विकास रथ” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को 13 विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन मोबाइल वैन में सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिससे आमजन अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही कला जत्थों के कलाकार स्थानीय भाषा और लोक गीतों के जरिए राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल व रोचक तरीके से ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। बुधवार से इन ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार करेंगे ग्राम विकास रथ:- मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि ग्राम रथ 6 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत श्यामोली, सांकड़ा, ऐबरा, मकसूदनपुरा, खण्डार की खण्डार की मुई, नीमली कलां-जुवाड़, रवांजना डूंगर, रवांजना चौड़, खिजूरी, पांचोलास, गंगापुर सिटी की उदेई खुर्द, महानंदपुर, पिलोदा, 

कमालपुर, बामनवास की डाबर, सिरसाली, चांदनहोली, बिछौछ, बरनाला, सुन्दरी, 7 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत पीलवा नदी, बिच्छीदौना, दोनायचा, चकबिलोली, माणोली, खण्डार की कुस्तला, डेकवा, जोना, आदलवाड़ा कलां, भगवतगढ़, गंगापुर सिटी की बगलाई, शिवाला, भालपुर, रेण्डायल गुर्जर, बामनवास की जस्टाना, पीपलदा, गालद कलां, कोड्याई, मामडोली तथा 8 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत बहतेड़, करेल, नीमोद, डिडवाड़ा, श्रीपुरा, खण्डार की झोपड़ा, बगीना, टापुर, महापुरा, शिवाड़, गंगापुर सिटी की फुलवाड़ा, खण्डीप, मोहचा, मोहचा का पुरा, बामनवास की दतुली, धोराला, गोतोड़, झनून, कुशलपुरा में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेंगे। इसी प्रकार 9 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत अनियाला, मलारना चौड़, तारनपुर, शेषा, दिवाड़ा, खण्डार की ईसरदा, सारसोप, डिडायच, ऐचेर, पांवडेरा, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी

 की मेडी, पावटा, कुसाय, बामनवास की उदगांव, नानतोड़ी, मित्रपुरा, बोरदा, मोरन, 10 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत कहार उर्फ बड़ागांव, चांदनोली, खिरनी, जोलन्दा, भारजा नदी, खण्डार की रजवाना, कुम्हारिया, बलरिया, बिन्जारी, भेडोला, गंगापुर सिटी की मीना बड़ौदा, बडोली, रायपुर, बामनवास की गोठड़ा, लाखनपुर, बपूई, गुगडोद, जयलालपुरा, 11 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत कुण्डली नदी, भाड़ौती, गम्भीरा, भूखा, मलारना डूंगर, खण्डार की ईटावा, रामड़ी, जीनापुर, बोरिफ-सवाईगंज, गम्भीरा, धमूणकलां, गंगापुर सिटी की सेवा, जीवली, शेखपुर, श्यारोली, बामनवास की बांसटोरडा, कोलाड़ा, थडोली, बागडोली, निमोद राठोद, गुडला चन्दन तथा 12 मई को खण्डार विधानसभा की ग्राम पंचायत आटूनकलां, पचीपल्या, भूरी पहाड़ी, डूंगरी एवं बामनवास क्षेत्र के पीपलवाड़ा, हथडोली, जटावती, डिडवाडी, हिन्दुपरा, बड़ागांव सरवर में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेंगे।