Contact for Advertisement 9650503773


Starship Setback: अंतरिक्ष में पहुंचा स्टारशिप, लेकिन वापसी में फेल हुआ एलन मस्क का बड़ा दांव! 26 स्टारलिंक सैटेलाइट्स सफलतापूर्वक तैनात

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha Pandey , दिल्ली  Edited By: Shikha Pandey, Date: 14/11/2026 03:41:51 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Shikha Pandey ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 14/11/2026 03:41:51 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट को लेकर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक बार फिर अंतरिक्ष में अपनी ताकत दिखाई, लेकिन इस बार एक बड़ी चुनौती के सामने कंपनी को झटका भी लगा।

विस्तार

दिल्ली: दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट को लेकर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक बार फिर अंतरिक्ष में अपनी ताकत दिखाई, लेकिन इस बार एक बड़ी चुनौती के सामने कंपनी को झटका भी लगा। स्पेसएक्स के महत्वाकांक्षी स्टारशिप परीक्षण में अंतरिक्ष यान ने तो अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया, लेकिन रॉकेट के दोनों हिस्सों को सुरक्षित वापस लाने की योजना पूरी नहीं हो सकी। दरअसल, शुक्रवार को स्टारशिप ने टेक्सास स्थित लॉन्च साइट से उड़ान भरी। इस परीक्षण का सबसे खास मकसद सिर्फ रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजना नहीं था, बल्कि उड़ान के बाद उसके दोनों हिस्सों को सुरक्षित वापस लाना भी था। कंपनी की योजना थी कि रॉकेट के पहले चरण यानी बूस्टर और दूसरे चरण यानी अंतरिक्ष यान को वापस लाकर लॉन्च साइट पर ही हवा में पकड़ लिया जाए। यह तकनीक भविष्य में रॉकेट के दोबारा इस्तेमाल को आसान और कम खर्चीला बना सकती है।

हालांकि, इस बार कंपनी का यह प्रयास सफल नहीं हुआ। उड़ान के बाद पहले चरण के बूस्टर को लॉन्च साइट पर वापस लाने के बजाय समुद्र में एक निर्धारित स्थान की ओर मोड़ दिया गया। यानी कंपनी जिस ऐतिहासिक तरीके से बूस्टर को वापस पकड़ने की तैयारी कर रही थी, वह इस परीक्षण में पूरा नहीं हो पाया। लेकिन कहानी का दूसरा हिस्सा काफी सफल रहा। स्टारशिप का ऊपरी हिस्सा पृथ्वी की कक्षा में पहुंच गया और उसने अपने साथ ले जाए गए 26 स्टारलिंक उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया। यह मिशन की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब सबकी नजर अंतरिक्ष यान की वापसी पर टिकी है। योजना के अनुसार, अगर आगे कोई तकनीकी बाधा नहीं आती है तो अंतरिक्ष यान शनिवार को वापस पृथ्वी की ओर आएगा। इस पूरी उड़ान में करीब 22 घंटे लग सकते हैं। गौरतलब है कि स्पेसएक्स स्टारशिप को भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए तैयार कर रही है। कंपनी का लक्ष्य रॉकेट को पूरी तरह दोबारा इस्तेमाल करने योग्य बनाना है, ताकि अंतरिक्ष यात्रा का खर्च कम किया जा सके। ऐसे में इस परीक्षण में मिली सफलता और असफलता दोनों ही कंपनी के लिए महत्वपूर्ण हैं।


Featured News