-
☰
No image found.
Delhi AIIMS में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा नाम, फिर 4 बड़े डॉक्टरों ने छोड़े संस्था
Delhi AIIMS में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा नाम - Photo by : NCR Samachar
संक्षेप
नई दिल्ली: एम्स में पिछले कुछ महीने से बड़े-बड़े डॉक्टरों द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर संसथान को अलविदा कहने का सिलसिला जारी है। ये डॉक्टर अब निजी अस्पतालों में कार्य कर रहे हैं। फैकल्टी स्तर के डॉक्टरों द्वारा संस्थान छोड़ने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इस के साथ ही दो फैकल्टी स्टार के दो और सीनियर डॉक्टर एम्स छोड़ने को तैयार बैठे हैं। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए अपना आवेदन एम्स प्रशासन को सौंप दिया है।
विस्तार
नई दिल्ली: एम्स में पिछले कुछ महीने से बड़े-बड़े डॉक्टरों द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर संसथान को अलविदा कहने का सिलसिला जारी है। ये डॉक्टर अब निजी अस्पतालों में कार्य कर रहे हैं। फैकल्टी स्तर के डॉक्टरों द्वारा संस्थान छोड़ने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इस के साथ ही दो फैकल्टी स्टार के दो और सीनियर डॉक्टर एम्स छोड़ने को तैयार बैठे हैं। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए अपना आवेदन एम्स प्रशासन को सौंप दिया है। इसी वजह से एम्स में इन दिनों फैकल्टी स्तर के डॉक्टरों के द्वारा सेवानिवृति का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। एम्स प्रशासन मौजूदा स्तिथि को ठीक कर पाने में नाकाम रही है। आपको बता दें कि, सबसे पहले डॉ. रणदीप गुलेरिया ने निदेशक पद का कार्यकाल खत्म होने से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। तब उनका कार्यकाल करीब डेढ़ साल का बचा हुआ था। डॉ. एम श्रीनिवास के डायरेक्टर नियुक्त होने के कुछ महीने बाद ऑर्थोपेडिक विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश महल्होत्रा व मेडकल आंकोलॉजी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल शर्मा ने एम्स छोड़ कर प्राइवेट अस्पताल ज्वाइन कर लिया। इसके बाद दो हफ्ते बाद पहले न्यूरोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ, एमवी पद्मा ने एम्स को अलविदा कहा है। आपको बता दें कि राजेश मल्होत्रा और डॉ एमवी पद्मा एम्स के डायरेक्टर पद के भी उम्मीदवार थे। अब सर्जिकल आंकोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. एसवीएस देव और न्यूरो सर्जरी के एक धर फैकेल्टी ने भी स्वैछिक रिटायरमेंट के लिए आवेदन किया है। डॉ एसवीएस देव कैंसर सर्जरी में एक बहुत बड़ा नाम है। अगर वह एम्स छोड़ते हैं तो यह संस्था के लिए सही बात नहीं होगी। 
