-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के एक लाख रुपये वापस, मेहदावल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मोबाइल फोन खोने के बाद खाते से साइबर ठगी के जरिए निकाले गए एक लाख रुपये मेहदावल पुलिस ने पीड़ित को वापस करा दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मोबाइल फोन खोने के बाद खाते से साइबर ठगी के जरिए निकाले गए एक लाख रुपये मेहदावल पुलिस ने पीड़ित को वापस करा दिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के बाद ठगी की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस पहुंचाई गई। मेहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम डेडुजा निवासी रामदास पुत्र तेजई का मोबाइल फोन खो गया था। इसके बाद उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33104260086772 दिनांक 20 अप्रैल 2026 को दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर सेल और मेहदावल पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए एक लाख रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर जताया आभार ठगी की रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित रामदास और उनके परिजनों ने मेहदावल पुलिस तथा साइबर सेल टीम का आभार जताया। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा cybercrime.gov.in के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार और आरक्षी अमित कुमार शामिल रहे।
राजस्थान: नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक
उत्तर प्रदेश: आधी रात जन्मे कान्हा, सोनांचल में गूंजे जयकारे
मध्य प्रदेश: पैतृक भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर विक्रय पत्र कराने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत
उत्तर प्रदेश: करमा खान पंचायत के अभिलेखों पर सवाल, जांच टीम को रिकॉर्ड न मिलने से बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर डायट को मिला नया प्रभारी प्राचार्य, नरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी
