-
☰
उत्तर प्रदेश: ट्रक चालक विजय पांडे हत्याकांड में नया मोड़, छह आरोपियों को 12 दिन में मिली जमानत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: करछना थाना क्षेत्र में ढाबे पर अगस्त 2025 में हुई ट्रक चालक विजय पांडे की हत्या के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तारी के महज 12 दिन बाद ही अदालत से जमानत मिल गई,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: करछना थाना क्षेत्र में ढाबे पर अगस्त 2025 में हुई ट्रक चालक विजय पांडे की हत्या के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तारी के महज 12 दिन बाद ही अदालत से जमानत मिल गई, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि काफी मशक्कत और उच्च स्तर पर शिकायत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी 10 फरवरी 2026 को हुई थी। इस मामले में हस्तक्षेप के बाद Yogi Adityanath की फटकार के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न्यायालय में मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया, जिसकी वजह से आरोपियों को जल्दी जमानत मिल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक विजय पांडे की मौत गले की हड्डी टूटने और शरीर पर अन्य गंभीर चोटों के कारण होना बताया गया था। घटनास्थल से भी मारपीट के स्पष्ट साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है। मृतक विजय पांडे प्रतापगढ़ जिले के गड़वारा नगर पंचायत क्षेत्र के राजापुर कला गांव के निवासी थे। अब आरोपियों को जल्द जमानत मिलने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मामले की विवेचना कर रहे सोरांव थाना प्रभारी की कार्यशैली को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अपात्र राशनकार्डों पर कार्रवाई: 40 हजार कार्ड होंगे निरस्त
मध्य प्रदेश: केला देवी भक्त मंडल ने नागाजी मंदिर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
मध्य प्रदेश: महाकौशल क्षेत्र में सीपीएम का जन आक्रोश जत्था, 24 मार्च को दिल्ली में होगी रैली
मध्य प्रदेश: हजारों महिलाओं ने किया शीतला माता का पूजन, घर में सुख-शांति व पति की दीर्घायु की कामना
छत्तीसगढ़: बुनकर कॉलोनी के लिए भूमि आवंटन की मांग, विधायक अर्जुन लाल जीनगर को सौंपे दस्तावेज