-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्रों की बुलंद आवाज खामोश, नेता दुष्यंत चौहान के निधन से शोक की लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के शिक्षामित्र नेता दुष्यंत चौहान के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत और शिक्षामित्र संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने लंबे समय तक शिक्षामित्रों के अधिकार, सम्मान, मानदेय और भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के शिक्षामित्र नेता दुष्यंत चौहान के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत और शिक्षामित्र संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने लंबे समय तक शिक्षामित्रों के अधिकार, सम्मान, मानदेय और भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाया शिक्षामित्रों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई लड़ने वाले शिक्षामित्र नेता दुष्यंत चौहान के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई उनके निधन की खबर मिलते ही बरेली सहित प्रदेशभर के शिक्षामित्र संगठनों और शिक्षक नेताओं में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन से शिक्षामित्रों के हितों की आवाज उठाने वाले एक सक्रिय और संघर्षशील नेता की कमी महसूस की जा रही है। दुष्यंत चौहान लंबे समय से शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत थे। उन्होंने शिक्षामित्रों के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया। उनका प्रयास रहता था। कि शिक्षा व्यवस्था में वर्षों से योगदान दे रहे शिक्षामित्रों को उचित सम्मान और उनका हक मिल सके। इसके लिए उन्होंने विभिन्न सरकारों के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों के सामने भी शिक्षामित्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा सरकार और अधिकारियों तक पहुंचाई आवाज शिक्षामित्रों के मानदेय, भविष्य और सेवा से जुड़े सवालों को लेकर दुष्यंत चौहान लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने संगठन के माध्यम से शिक्षामित्रों को एकजुट करने और उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। अपनी कार्यशैली और संघर्षशील स्वभाव के चलते उन्होंने प्रदेश स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई थी।उनके आकस्मिक निधन से शिक्षामित्र संगठनों को गहरा झटका लगा है। शिक्षक नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों के हितों के लिए किए गए उनके संघर्ष और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका निधन शिक्षामित्र आंदोलन के लिए अपूरणीय छती है।
