-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले छावनी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड, अपराध से दूर रहने की दी हिदायत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए छावनी पुलिस ने थाना क्षेत्र के सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर बुलाकर उनकी परेड कराई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए छावनी पुलिस ने थाना क्षेत्र के सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर बुलाकर उनकी परेड कराई। इस दौरान उनकी मौजूदा गतिविधियों की जानकारी ली गई और उन्हें अपराध से दूर रहकर समाज में सदाचरण बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस ने सभी को कानून का पालन करने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों को तलब किया। गतिविधियों की जानकारी लेकर दी हिदायत थाना परिसर में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। इस दौरान पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया कि वे किसी भी तरह की आपराधिक या अवैध गतिविधि से दूर रहें और कानून का पालन करें। सभी को समाज में शांति बनाए रखने तथा किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने की शपथ भी दिलाई गई। त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश थानाध्यक्ष ने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, किसी विवाद में शामिल नहीं होने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए। अपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पर कार्रवाई की चेतावनी पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कोई हिस्ट्रीशीटर त्योहारों के दौरान या भविष्य में किसी आपराधिक घटना में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
मध्य प्रदेश: खेरापति मंदिर वैष्णो दरबार में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के अतरैला में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक विजयदशमी, निकला भव्य जुलूस
उत्तर प्रदेश: कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही दुर्गा पूजा
