-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती व अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम दौंद आलमपुर में बिजली आपूर्ति को लेकर विवाद गहरा गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम दौंद आलमपुर में बिजली आपूर्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम मीरगंज को एक शिकायत पत्र सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया है कि पड़ोसी गांव मियूडी बुजुर्ग के कुछ लोग बिजली लाइन काटकर अवैध वसूली कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दौंद आलमपुर गांव की मुख्य बिजली लाइन मियूडी बुजुर्ग गांव से होकर गुजरती है। आरोप है कि तीन लाइनमैन जानबूझकर बिजली लाइन काट देते हैं और लाइन जोड़ने के बदले पूरे गांव से पैसे की मांग करते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर ग्रामीणों को सांप्रदायिक बातें कहकर धमकाया जाता है। कथित तौर पर उनसे कहा जाता है कि “जब तक रुपये इकट्ठा करके नहीं दोगे, बिजली नहीं जोड़ी जाएगी। इस स्थिति से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, और कई घरों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इन लाइनमैनों को तत्काल हटाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने भी ग्रामीणों के आरोपों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लाइनमैन बार-बार बिजली काट देते हैं और बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते, साथ ही सांप्रदायिक आरोप भी लगाए गए हैं। इस मामले में एसडीओ मीरगंज सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिकायती पत्र पर ग्राम प्रधान इंद्रपाल सहित विकास, हर प्रसाद, शिवप्रताप, आकाश, सूरजपाल, चंद्र शर्मा और अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
उत्तराखंड: गैंगस्टर मर्डर केस में ₹1 लाख का इनामी बदमाश सहारनपुर से हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्कूल में पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: PMEGP लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा, 6 शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी में मचा सियासी भूचाल, अधिवक्ताओं ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश: पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध तमंचा-कारतूस संग युवक किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बच्चे की कस्टडी को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं ने 6 साल के मासूम पर जताया दावा
