-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को स्वास्थ्य व हाइजीन पर जागरूकता, अभिभावकों का सम्मान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिनांक 24.3.2026 को माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पुष्पा पांडे की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण ) अभियान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के समुचित स्वास्थ्य हाइजीन
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिनांक 24.3.2026 को माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पुष्पा पांडे की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण ) अभियान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के समुचित स्वास्थ्य हाइजीन पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम तथा एकल कन्या अभिभावक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मोनिका राणा, नारी शरणालय की सहायक अधीक्षका श्रीमती छाया बड़वल, कविता नर्स, श्रीमती निधि सक्सेना सहायक अध्यापिका ,रिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, चंचल गंगवार केंद्र प्रबंधक , रसना गुप्ता काउंसलर, आदि किशोरियां, महिलाएं उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम श्रीमती मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा माननीय सदस्या का शॉल पहनाकर स्वागत किया गया एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्मृति चिन्ह की घड़ी भेंट की गई l तत्पश्चात श्रीमती छाया बड़वल अधीक्षिका राजकीय महिला शरणालय के द्वारा माननीय सदस्या को लाइव प्लांट देकर स्वागत किया गया l जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा सभी किशोरियों एवं महिलाओं को हाइजीन के बारे में जागरूक किया गया l साथ ही श्रीमती पुष्पा पांडे माननीय सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के द्वारा अपने आशीष वचनों से सभी को अनुगृहीत किया गया l सभी किशोरियों एवं महिलाओं को सैनेट्री पैड वितरित किए गए एवं रिफ्रेशमेंट दिया गया l इसके अतिरिक्त एकल कन्या अभिभावक सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत तीन अभिभावक को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्मृति चिन्ह की घड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश: गोंडा में सपा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी, प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद
उत्तर प्रदेश: बरेली में अतिक्रमण पर सख्ती, 380 से ज्यादा निर्माण पर बुलडोजर की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
उत्तर प्रदेश: नवरात्रि मेले से पहले हमीरपुर में प्रशासन अलर्ट, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण