-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा ने किया माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर भाजपा नगर मंडल पश्चिमी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर भाजपा नगर मंडल पश्चिमी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लालडिग्गी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्चन किया गया। कार्यक्रम नगर मंडल पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा को जनकल्याण का आधार माना। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन को अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा दी। वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि उनके विचारों और बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान के बिना देश का विकास पूरा नहीं हो सकता। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उदय भान तिवारी, आशुकांत चुनाहे, प्रीतम केशरवानी, ज्ञान चंद्र गुप्ता, मनोज दूबे, दीपा ऊमर, अजय रंजक, कृष्ण कुमार सिंह, मृत्युंजय त्रिपाठी, विजय निषाद, शुभम जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
