-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रक्तदान चौपाल का आयोजन, 64 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और भाईचारे का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कांठ शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी की 119वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनय चौधरी जी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कांठ में रक्तदान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए 64 यूनिट रक्तदान किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कांठ शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी की 119वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनय चौधरी जी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कांठ में रक्तदान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए 64 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर श्री अभिनय चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दिया गया रक्त उसकी अनमोल जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी मानवता, राष्ट्रीयता और भाईचारे का संदेश देती है। कार्यक्रम की विशेषता रही कि इसमें सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से मुस्लिम समाज की उपस्थिति अपेक्षा से अधिक रही। कार्यक्रम में युवाओं सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। श्री अभिनय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गांव की आवाज, किसान के सम्मान की आवाज, श्रम के सम्मान की आवाज, सामाजिक न्याय की आकांक्षा की आवाज और गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की आवाज है। उन्होंने कहा कि भाईचारा और राष्ट्र के प्रति निष्ठा राष्ट्रीय लोकदल की सामाजिक सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रक्तदान चौपाल में राष्ट्रीय लोकदल कांठ विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनय चौधरी, RLD जिलाध्यक्ष किसान सभा श्री धीरेंद्र सिरोही, श्री सुधीर विश्नोई (राष्ट्रीय लोकदल उपाध्यक्ष, मुरादाबाद), नगर अध्यक्ष कांठ श्री सौरभ विश्नोई, आदिल अंसारी, अय्यूब चौधरी, शाकिब चौधरी, हाजी तौहीद, क्षेत्रीय महासचिव देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता, मानव सेवा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया गया।
