Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: थांदला की छात्रा निशा कुशवाह ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/09/2026 12:44:03 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/09/2026 12:44:03 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पीएम श्री कन्या उमावि थांदला की कक्षा 8वीं की छात्रा कुमारी निशा कुशवाह ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पीएम श्री कन्या उमावि थांदला की कक्षा 8वीं की छात्रा कुमारी निशा कुशवाह ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेवा से संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट और सहायक आयुक्त सुप्रिया बिसेन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तर पर चयनित होने के बाद निशा कुशवाह ने प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हिस्सा लिया और पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छात्रा की इस उपलब्धि पर पीएम श्री कन्या उमावि थांदला के प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव, विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्राओं ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में थांदला ब्लॉक से चयनित कई विद्यार्थी संकुल केंद्र कन्या उमावि थांदला से संबंधित हैं। इस उपलब्धि पर प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव और बीईओ दीपेश सोलंकी ने सभी संस्था प्रमुखों, शिक्षकों और चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिताओं के आयोजन और विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारी हुई शुरू

उत्तर प्रदेश: बाइक सवार दंपती को कार सवार ने रोका, पत्नी को 10 हजार में साथ भेजने की बात कहने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: कंपनी बाग में सड़क पर लग रही थोक सब्जी मंडी, रोज जाम में फंस रहे राहगीर

उत्तर प्रदेश: लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का सीएचसी पर किया प्रदर्शन, लखनऊ में आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: सेमरियावां में बिजली संकट का मुद्दा डीएम के सामने उठाया गया, क्षतिग्रस्त खंभे-तार जल्द ठीक कराने की हुई मांग  

मध्य प्रदेश: चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया देर रात निरीक्षण, SAF चौकियों को दिए सख्त निर्देश


Featured News