Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सेमरियावां में बिजली संकट का मुद्दा डीएम के सामने उठाया गया, क्षतिग्रस्त खंभे-तार जल्द ठीक कराने की हुई मांग
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/09/2026 01:46:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/09/2026 01:46:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक से सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने मुलाकात कर क्षेत्र की बिजली समस्या को प्रमुखता से उठाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर नवागत जिलाधिकारी अनुज मलिक से सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने मुलाकात कर क्षेत्र की बिजली समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुए विद्युत खंभों और तारों की जल्द मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। मुमताज अहमद ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 सितंबर को आई आंधी-तूफान के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत खंभे और बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते सेमरियावां क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। लंबे समय से बिजली बाधित होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि बिजली संकट का असर पेयजल व्यवस्था से लेकर बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कामों तक पड़ रहा है। बिजली नहीं होने के कारण घरों में लगे मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पेयजल की समस्या भी सामने आ रही है। वहीं मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी कामों में भी लोगों को दिक्कत हो रही है। बिजली पर निर्भर छोटे-बड़े कारोबार भी प्रभावित बताए जा रहे हैं। मुमताज अहमद ने जिलाधिकारी से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कराकर क्षतिग्रस्त विद्युत खंभों और तारों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए। साथ ही संबंधित विद्युत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर बाधित बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था बहाल होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। अब ग्रामीणों की नजर संबंधित विभाग की कार्रवाई और प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य होने पर है।


Featured News