Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: चितरी में कमल रथ यात्रा और भगवान महावीर की रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Khatik , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/09/2026 01:14:42 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Khatik ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/09/2026 01:14:42 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चितरी गांव में पंचायत राज चुनाव प्रचार के तहत कमल रथ यात्रा निकाली गई।

विस्तार

राजस्थान: चितरी गांव में पंचायत राज चुनाव प्रचार के तहत कमल रथ यात्रा निकाली गई। इसी दौरान जैन समाज की ओर से भगवान महावीर की रथ यात्रा भी निकाली गई। दोनों रथ यात्राओं का क्षेत्र के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और रथ यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। जैन समाज की भगवान महावीर रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। यात्रा के दौरान धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में कमल रथ यात्रा के संयोजक प्रताप बलाई, सहसंयोजक प्रदीप गामोट, जिला प्रमुख सूर्या आहारी, उपप्रधान कमला डेंडोर, मंडल अध्यक्ष बलवीर आहारी, भवानी भाई, देवी, देवीलाल सुथार, समाजसेवी मनोज सामरिया, सुखलाल भाटिया, चेतन पंचाल, चंपालाल रावजी भाई और जीवन भाई पाटीदार सहित कई लोग मौजूद रहे। रथ यात्राओं के दौरान पुलिस प्रशासन की भी मौजूदगी रही। स्थानीय लोगों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने दोनों यात्राओं का स्वागत और अभिनंदन किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: बस्ती में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारी हुई शुरू

उत्तर प्रदेश: बाइक सवार दंपती को कार सवार ने रोका, पत्नी को 10 हजार में साथ भेजने की बात कहने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: कंपनी बाग में सड़क पर लग रही थोक सब्जी मंडी, रोज जाम में फंस रहे राहगीर

उत्तर प्रदेश: लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का सीएचसी पर किया प्रदर्शन, लखनऊ में आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: सेमरियावां में बिजली संकट का मुद्दा डीएम के सामने उठाया गया, क्षतिग्रस्त खंभे-तार जल्द ठीक कराने की हुई मांग  

मध्य प्रदेश: चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया देर रात निरीक्षण, SAF चौकियों को दिए सख्त निर्देश


Featured News