Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बाइक सवार दंपती को कार सवार ने रोका, पत्नी को 10 हजार में साथ भेजने की बात कहने का लगा आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/09/2026 01:55:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/09/2026 01:55:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर क्षेत्र के 100 फुटा रोड पर बाइक सवार दंपती को कार सवार युवक द्वारा रोकने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर क्षेत्र के 100 फुटा रोड पर बाइक सवार दंपती को कार सवार युवक द्वारा रोकने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके पति से पत्नी को 10 हजार रुपये लेकर कार में बैठाने की बात कही। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। महिला की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संजयनगर निवासी महिला के मुताबिक, 29 सितंबर की सुबह वह अपने पति और चार वर्षीय बेटी के साथ बाइक से बच्चे की दवाई लेने जा रही थी। बाइक उसके पति चला रहे थे। इसी दौरान 100 फुटा रोड पर पीछे से एक कार सवार युवक लगातार हॉर्न बजाने लगा। आरोप है कि युवक ने बाइक के बराबर में कार लगाकर दंपती को जबरन रोक लिया।

महिला के अनुसार, कार सवार युवक ने उसके पति से पूछा कि वह कितने रुपये लेंगे। पति ने बताया कि वे परिवार के साथ हैं और उससे क्या काम है। आरोप है कि इसके बाद युवक ने महिला को 10 हजार रुपये में कार में बैठाने की बात कही। दंपती ने इसका विरोध किया और बाइक आगे बढ़ा दी। आरोप है कि इससे युवक नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। महिला के मुताबिक, युवक ने पैसे लेने की बात दोहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला और उसके पति ने राहगीरों की मदद से कार सवार युवक को पकड़वा दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। महिला ने आरोपी की पहचान शोएब के रूप में करते हुए पुलिस को तहरीर दी। इज्जतनगर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों व तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।


Featured News