-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का सीएचसी पर किया प्रदर्शन, लखनऊ में आंदोलन की दी चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां विभिन्न मांगों के लंबित रहने के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर प्रदर्शन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां विभिन्न मांगों के लंबित रहने के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों ने सीएचसी परिसर में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द लागू किए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि सरकार और यूनियन के बीच पूर्व में हुई वार्ता के दौरान 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक मांगों को धरातल पर लागू नहीं किया गया है। इसी को लेकर कार्यकत्रियों में नाराजगी है। कार्यकत्रियों ने राज्यांश को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये किए जाने की मांग की। इसके अलावा मातृत्व अवकाश की सुविधा, जीवन बीमा की राशि दो लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने और स्वास्थ्य बीमा के लिए कैशलेस योजना के साथ पांच लाख रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किए जाने की मांग भी उठाई गई। उन्होंने लंबित प्रोत्साहन राशि का पूरा भुगतान करने और प्रोत्साहन राशि का पुनरीक्षण करने की मांग भी रखी। कार्यकत्रियों का कहना है कि उनकी मांगों के समाधान के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद समझौते को लागू करने के लिए अंतिम बैठक होनी थी, लेकिन अब तक बैठक नहीं बुलाई गई है। प्रदर्शन के बाद आशा कार्यकत्रियों ने चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु चौधरी को मांगपत्र सौंपा और संबंधित मांगों पर जल्द कार्रवाई कराने का आग्रह किया। कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे लखनऊ में आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। प्रदर्शन में अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पांडेय, सरोज यादव, कृष्णा गुप्ता, रामा देवी और सावित्री देवी समेत अन्य आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री राधा जी का पंचम दिव्य बधाई महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश: BSP की जिला स्तरीय बैठक, 9 अक्टूबर के लखनऊ कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन
उत्तर प्रदेश: एसपी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: पंपिंग सेट चोरी गिरोह का हुआ खुलासा, सरगना समेत पांच लोग हुए गिरफ्तार
