Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रक्तदान चौपाल का आयोजन, 64 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और भाईचारे का दिया संदेश

- Photo by : social media

  Published by: Ajay Saxena ,   Edited By: Yashoda, Date: 29/09/2026 10:18:49 am Share:
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 29/09/2026 10:18:49 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कांठ शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी की 119वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनय चौधरी जी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कांठ में रक्तदान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए 64 यूनिट रक्तदान किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कांठ शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी की 119वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनय चौधरी जी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कांठ में रक्तदान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए 64 यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर श्री अभिनय चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दिया गया रक्त उसकी अनमोल जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी मानवता, राष्ट्रीयता और भाईचारे का संदेश देती है।

कार्यक्रम की विशेषता रही कि इसमें सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से मुस्लिम समाज की उपस्थिति अपेक्षा से अधिक रही। कार्यक्रम में युवाओं सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

श्री अभिनय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गांव की आवाज, किसान के सम्मान की आवाज, श्रम के सम्मान की आवाज, सामाजिक न्याय की आकांक्षा की आवाज और गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की आवाज है। उन्होंने कहा कि भाईचारा और राष्ट्र के प्रति निष्ठा राष्ट्रीय लोकदल की सामाजिक सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

रक्तदान चौपाल में राष्ट्रीय लोकदल कांठ विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनय चौधरी, RLD जिलाध्यक्ष किसान सभा श्री धीरेंद्र सिरोही, श्री सुधीर विश्नोई (राष्ट्रीय लोकदल उपाध्यक्ष, मुरादाबाद), नगर अध्यक्ष कांठ श्री सौरभ विश्नोई, आदिल अंसारी, अय्यूब चौधरी, शाकिब चौधरी, हाजी तौहीद, क्षेत्रीय महासचिव देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता, मानव सेवा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया गया।

Related News

मध्य प्रदेश: चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया देर रात निरीक्षण, SAF चौकियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: Crime Control & Reform Org. से जुड़े आदित्य दुबे को मिली नई जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का दिया संदेश

राजस्थान: चितरी में कमल रथ यात्रा और भगवान महावीर की रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

मध्य प्रदेश: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने इंदरगढ़ नगर परिषद का किया घेराव, विधायक घनश्याम सिंह ने दी आंदोलन की चेतावनी

राजस्थान: फूलिया-धनोप माता मंदिर मार्ग हुआ बदहाल, गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा

मध्य प्रदेश: थांदला की छात्रा निशा कुशवाह ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान


Featured News