Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: वार्ड नंबर 9 की नवनिर्वाचित पार्षद मीनाक्षी यादव के समर्थन में निकला विजय जुलूस

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mohammad Nawaz Khan , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 28/09/2026 04:20:56 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Mohammad Nawaz Khan ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/09/2026 04:20:56 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अजमेर वार्ड नंबर 9 से नवनिर्वाचित पार्षद मीनाक्षी यादव की जीत के उपलक्ष्य में 27 दिसंबर को क्षेत्र में विशाल विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर जीत का जश्न मनाया।

विस्तार

राजस्थान: अजमेर वार्ड नंबर 9 से नवनिर्वाचित पार्षद मीनाक्षी यादव की जीत के उपलक्ष्य में 27 दिसंबर को क्षेत्र में विशाल विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर जीत का जश्न मनाया।

ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकले विजय जुलूस में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी प्रताप यादव को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

विजय जुलूस के दौरान नवनिर्वाचित पार्षद मीनाक्षी यादव ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक की जीत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करने की बात कही।

इस अवसर पर प्रताप सिंह यादव और बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि जनता ने विकास और विश्वास के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। अकबर घोसी, सुरेश लदड़, देवेंद्र सिंह यादव, मानण बंजारा, जलालुद्दीन कुरैशी, रियाजुद्दीन कुरैशी, नितिन साहू, मोहम्मद सलीम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जताई और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

विजय जुलूस का वार्ड में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।