-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान में ‘हेल्दी बेबी शो’, स्वस्थ बच्चों को किया गया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर चील्ह सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार के निर्देश और बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्योतिमा सिंह के नेतृत्व में विकास खंड कोन (चील्ह) के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘हेल्दी बेबी शो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर चील्ह सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार के निर्देश और बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्योतिमा सिंह के नेतृत्व में विकास खंड कोन (चील्ह) के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘हेल्दी बेबी शो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार 27 सितंबर को बल्ली परवा, कोल्हुआ, गहिया, रामपुर, चेकसारी, सारीपट्टी, सेमरा, चील्ह सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण, वजन और लंबाई की जांच की गई। कार्यक्रम के मानकों के अनुसार चार वर्ष तक की आयु, पूर्ण टीकाकरण, स्वस्थ स्थिति तथा वजन-लंबाई में सामान्य श्रेणी वाले बच्चों का चयन किया गया। प्रत्येक केंद्र पर मानकों पर खरे उतरने वाले तीन बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए चयनित कर खिलौने, पौष्टिक आहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्योतिमा सिंह ने सोमवार को कार्यक्रम का सत्यापन करते हुए चयनित बच्चों और उनकी माताओं को स्वयं सम्मानित किया। उन्होंने माताओं को बच्चों के बेहतर पोषण, नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य सेविका राधा यादव एवं आस्मीन सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला देवी, सरिता उपाध्याय, पूनम यादव, पूनम विश्वकर्मा और पिंकी विश्वकर्मा समेत सभी कार्यकत्रियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उत्तर प्रदेश: विधायक के बेटों को जन्मदिन की बधाई पर सरकारी शिक्षक की पोस्ट से उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, दुधारा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
उत्तर प्रदेश: पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हमले के आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी, एसपी का बयान
उत्तर प्रदेश: गड्ढों में गुम हुआ गांवों का रास्ता, जेडीएस ने डीएम से सड़क की मरम्मत करने की करी अपील
राजस्थान: वार्ड नंबर 9 की नवनिर्वाचित पार्षद मीनाक्षी यादव के समर्थन में निकला विजय जुलूस
उत्तर प्रदेश: रामेश्वर धाम में श्री भक्तमाल कथा का दूसरा दिन, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
