Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीतापुर में फल वितरण और जागरूकता गोष्ठी आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yusuf Khan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 28/09/2026 11:46:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Yusuf Khan ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/09/2026 11:46:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीतापुर विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। इसके अलावा नेहरू हॉल में फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।

 स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्टों की भूमिका पर चर्चा

गोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर रहे। कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. शानू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख श्री रामकिंकर पांडेय और ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती अनीता कुरील विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। मंडल अध्यक्ष दधीचि ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित और तर्कसंगत इस्तेमाल, मरीजों को दवा संबंधी जानकारी देने, उचित परामर्श तथा स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रहती है।

प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ खान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदलती जरूरतों के साथ फार्मासिस्टों की जिम्मेदारियां भी लगातार बढ़ रही हैं। वहीं मंडल प्रवक्ता आफताब ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को लेकर अपने विचार रखे।

फार्मासिस्टों के योगदान को प्रभावी बनाने पर मंथन

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने फार्मासिस्टों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज में सुरक्षित दवा उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी केवल दवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में जिला महासचिव अभय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष इलियास, पवन, शशांक शेखर, नीरज मौर्य, मंडल महासचिव सुखविंदर, शरद त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। मंच संचालन अलीशा मेराज ने किया।अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ऋषि ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए फार्मासिस्टों की भूमिका को मजबूत करना आवश्यक है।


Featured News