Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अतिवृष्टि से धान की फसल बर्बाद, किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 28/09/2026 02:36:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/09/2026 02:36:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में लगातार हो रही बारिश से धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। खेतों में जलभराव के कारण कई स्थानों पर कटाई के लिए तैयार धान की फसल पानी में डूब गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में लगातार हो रही बारिश से धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। खेतों में जलभराव के कारण कई स्थानों पर कटाई के लिए तैयार धान की फसल पानी में डूब गई है। किसानों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के कई खेतों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है। इससे तैयार धान की फसल जलमग्न हो गई और उसके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि किसानों ने कई महीनों तक मेहनत और अपनी पूंजी लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन बारिश के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मनोज गुप्ता ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें भेजकर तत्काल स्थलीय सर्वे कराया जाए। उन्होंने फसल नुकसान का पारदर्शी आकलन कर पात्र किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है और इसका असर आगामी गेहूं की बुवाई पर भी पड़ सकता है। ऐसे में उन्होंने किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज और शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन के जरिए सरकार से अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया।


Featured News