Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस ने ₹2,950 की रकम कराई वापस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 28/09/2026 03:00:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/09/2026 03:00:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस और साइबर हेल्प टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों की कुल ₹2,950 की धनराशि वापस कराई है। पुलिस के अनुसार, शेष धनराशि की रिकवरी के लिए संबंधित बैंकों के साथ समन्वय कर प्रयास जारी हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस और साइबर हेल्प टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों की कुल ₹2,950 की धनराशि वापस कराई है। पुलिस के अनुसार, शेष धनराशि की रिकवरी के लिए संबंधित बैंकों के साथ समन्वय कर प्रयास जारी हैं।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में चल रहे “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के तहत पुलिस टीम साइबर शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दुधारा थाना क्षेत्र से प्राप्त दो शिकायतों पर बैंकिंग और तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई की गई।

पहले मामले में पिपरहांकार निवासी मोहम्मद फुजैल ने शिकायत की थी कि ₹2,000 की राशि गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गई थी। 27 सितंबर को शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक करीब 12 घंटे के भीतर पूरी ₹2,000 की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

दूसरे मामले में मेलानखुर्द निवासी मुबारक ने ऑनलाइन जूते खरीदने के लिए ₹18,420 का भुगतान किया था। आरोप है कि भुगतान के बाद न तो सामान भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रथम चरण में ₹950 वापस करा दिए। शेष राशि की रिकवरी के लिए बैंक स्तर पर प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे OTP, UPI PIN, CVV और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित कुशवाहा, साइबर प्रभारी अनिल मिश्रा समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Featured News