-
☰
No image found.
उत्तराखंड: सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, एक ही छत के नीचे मिली कई सरकारी सुविधाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: विकासनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ब्लॉक मुख्यालय विकासनगर में एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: विकासनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ब्लॉक मुख्यालय विकासनगर में एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद महारानी राज लक्ष्मी शाह और क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों को आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निपटाने के निर्देश दिए। एक ही छत के नीचे मिले कई विभागों के लाभ शिविर में शासन-प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों व स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य जांच, प्रमाण पत्र बनवाने और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियां व सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। मीडिया से औपचारिक बातचीत करते हुए सांसद महारानी राज लक्ष्मी शाह ने कहा, "शिविर में सभी प्रमुख विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे आम जनमानस को सीधा फायदा पहुंच रहा है।" उन्होंने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन कल्याणकारी शिविरों और योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: विधायक के बेटों को जन्मदिन की बधाई पर सरकारी शिक्षक की पोस्ट से उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, दुधारा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
उत्तर प्रदेश: पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हमले के आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी, एसपी का बयान
उत्तर प्रदेश: गड्ढों में गुम हुआ गांवों का रास्ता, जेडीएस ने डीएम से सड़क की मरम्मत करने की करी अपील
राजस्थान: वार्ड नंबर 9 की नवनिर्वाचित पार्षद मीनाक्षी यादव के समर्थन में निकला विजय जुलूस
उत्तर प्रदेश: रामेश्वर धाम में श्री भक्तमाल कथा का दूसरा दिन, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
