Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: उज्जैन में देर रात से सुबह तक पुलिस का एक्शन, नाकाबंदी और घेराबंदी से संभाली स्थिति

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Sanjaysingh Chouhan , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 28/09/2026 02:41:56 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Sanjaysingh Chouhan ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/09/2026 02:41:56 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: उज्जैन में बीती रात से सुबह तक पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के बीच शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घटनाक्रम तेज रहा।

विस्तार

मध्य प्रदेश: उज्जैन में बीती रात से सुबह तक पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के बीच शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घटनाक्रम तेज रहा। सुबह करीब 3:30 बजे से 5:30 बजे तक का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर एक साथ नाकाबंदी और घेराबंदी कर स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर 15 से अधिक एंबुलेंस तैनात की गई थीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मशीनरी और अन्य संसाधन गोपाल मंदिर से सतयुग रेस्टोरेंट तक के क्षेत्र में लगाए गए। बदलती परिस्थितियों के बीच उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार मौके पर सक्रिय रही।

करीब दो घंटे के दौरान पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था में तेजी देखने को मिली। एक समय ऐसा भी आया जब हालात नियंत्रण में नजर आने लगे। इसी दौरान माइक बंद करवाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई। पूरे घटनाक्रम में बाहर से आए पुलिस बल और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला।

हालांकि सुबह करीब 5:30 बजे एक बार फिर परिस्थितियों में बदलाव आया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग और पुलिस बल धीरे-धीरे अपने-अपने स्थानों की ओर रवाना हो गए। इस बीच किन परिस्थितियों में समाधान निकला और किन आपसी निर्णयों के आधार पर स्थिति सामान्य हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

संवेदनशीलता को देखते हुए मामले से जुड़े लोगों से तत्काल बातचीत नहीं की गई। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन तथा पुलिस की ओर से आगे की जानकारी साझा किए जाने का इंतजार है।


Featured News