Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 11/05/2026 03:35:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/05/2026 03:35:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  मीरगंज थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  मीरगंज थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है बरेली में जमीन बंटवारे पर भाइयों में संघर्ष:तीन घायल, चार आरोपियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा  मीरगंज थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ग्राम अम्बरपुर निवासी चंद्रसैन पुत्र तेजराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात करीब 9 बजे संपत्ति के बंटवारे को लेकर उनके परिवार में कहासुनी हुई। 

आरोप है कि इसी दौरान उनके भाई कल्याण, भतीजे राकेश और मुकेश तथा चुंगिया देवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया
मारपीट में चंद्रसैन स्वयं, उनके भाई उमाशंकर और उमाशंकर की पत्नी नन्ही देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी पहले भी कई बार विवाद और मारपीट कर चुके हैं, साथ ही लगातार धमकियां भी दे रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है मीरगंज पुलिस ने चंद्रसैन की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मीरगंज इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।