Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चकबाकर के ब्रह्मदेव यादव का निधन, अंतिम संस्कार में ग्रामीणों ने जताया शोक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 23/02/2026 12:56:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 23/02/2026 12:56:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जंगीपुर थाना अंतर्गत चकबाकर ग्राम सभा के निवासी ब्रह्मदेव यादव (55) का शुक्रवार, 21 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 8 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जंगीपुर थाना अंतर्गत चकबाकर ग्राम सभा के निवासी ब्रह्मदेव यादव (55) का शुक्रवार, 21 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 8 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी पत्नी का निधन कई वर्ष पहले हो चुका था।ब्रह्मदेव यादव ने अपनी दो बेटियों, विभा (30) और सरिता (25) का विवाह करदिया था। उनका एक 20 वर्षीय पुत्र नागेश यादव है, जो दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पिता के निधन की सूचना मिलने पर नागेश शनिवार को शाम 6 बजे दिल्ली से ट्रेन द्वारा घर के लिए रवाना हुए। वे आज रविवार आज सुबह 8 बजे चकबाकर पहुंचे। पुत्र के इंतजार में शव को पूरी रात बर्फ में रखा गया था। नागेश अब अपने पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। माता-पिता दोनों को खोने के बाद नागेश अब अकेले रह गए हैं। उनकी अभी शादी नहीं हुई है और अब उन्हें अपने जीवन यापन की जिम्मेदारी स्वयं उठानी होगी।

 

ब्रह्मदेव यादव का अंतिम संस्कार आज गाजीपर श्मशान घाट पर किया। जाएगागाजापुर श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर मनिहारी बर्तमान जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव, जिला पंचायत प्रत्याशी कमलेश उर्फ भानु यादव, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि घूरभारी यादव, एडवोकेट हरकेश यादव, शिव मूरत यादव, जयमुरत यादव, अंबिका यादव, सुरेंद्र यादव और कप्तान यादव सहित कई ग्रामीण और महिलाएं शोक व्यक्त करने पहुंचे।

Related News

उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव

मध्य प्रदेश: दीनदयाल मंडल में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण, श्याम शिवहरे और राहुल सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर प्रेस क्लब ने सदस्यों का द्वितीय चरण बीमा कैम्प आयोजित, 100 से अधिक पत्रकारों को लाभ

उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया


Featured News