-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में भाइयों में मारपीट, एक घायल, पुलिस पर उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खोजवा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खोजवा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया, जिसमें एक पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल की शाम शमशेर चौहान ने अपने बड़े भाई के घर के सामने कूड़ा फेंकने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते पट्टीदारों ने मिलकर शमशेर चौहान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शमशेर चौहान घायल हो गए। कथित रूप से एक कांस्टेबल ने यह कहकर वापस लौटा दिया कि उन्हें चोट नहीं लगी है और केवल विपक्षी पक्ष का ही मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस के इस रवैये से आक्रोशित पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही मीडिया को भी मामले से अवगत कराया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले में जब थाना अध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह से बात की गई, तो उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि थाने से किसी को भगाया नहीं गया है। दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले का गंभीरता से जांच किया जा रहा है जो दोषी होगा उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
