-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में BSP का हुआ शक्ति प्रदर्शन, सपा छोड़ दर्जनों नेताओं ने थामा हाथी का दामन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की ओर से अयोध्या मंडल में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन विस्तार, आगामी चुनावों की रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की ओर से अयोध्या मंडल में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन विस्तार, आगामी चुनावों की रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं का बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना रहा। इससे बैठक का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया। बैठक के दौरान बीएसपी नेताओं ने कहा कि पार्टी की विचारधारा, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के नेतृत्व से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग लगातार बीएसपी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव चुनावी राजनीति में देखने को मिलेगा। इस अवसर पर अरमान हुसैन, मोहम्मद फहाद, मोहम्मद महबूब, पिंटू सोनू, अमोर हुसैन, बल्ले शर्मा, श्रीराम, मोहम्मद मुकीद, मोहम्मद चाँद बाबू, जावेद हुसैन, मोहम्मद शेखबुल, शाबान हुसैन, जीशान हुसैन, आन हुसैन, बिल्लू भाई, अनिल कुमार, रियासत अली, सौरभ, अदनान, अयान, आलम भाई, सरफराज़, इरफान अहमद और रोहन जायसवाल सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बीएसपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संगठन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से अयोध्या मंडल में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया। साथ ही जनता के बीच जाकर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय, समानता और विकास के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के बल पर बीएसपी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक का समापन पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने के संकल्प के साथ हुआ। नए सदस्यों ने भी पार्टी की विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
