Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की करी अपील 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 02/07/2026 05:58:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 02/07/2026 05:58:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुरादाबाद जनपद के प्रभारी माननीय राजेश यादव के मुरादाबाद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुरादाबाद जनपद के प्रभारी माननीय राजेश यादव के मुरादाबाद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वर्गीय सर्वेश सिंह द्वार, जीरो पॉइंट पाकबड़ा पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को पुन प्रचंड बहुमत के साथ विजय दिलाना सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और अधिक मजबूत हुआ है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। संगठन की मजबूती और जनता के बीच निरंतर संवाद ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है। राजेश यादव ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, श्याम बिहारी शर्मा, राहुल शर्मा, जतिन गुप्ता, अजय कुमार, रंजीत सैनी, विकास शर्मा, दिशांत दिवाकर, अमरनाथ प्रजापति, प्रताप सैनी, ललित चौधरी, श्याम रूहेला, प्रेमशंकर सैनी, टेकचंद कश्यप, अर्पित चौहान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।