Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कार-ऑटो की हुई भिड़ंत, चार यात्री हुए घायल, बुजुर्ग की हालत गंभीर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 19/11/2026 05:00:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 19/11/2026 05:00:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल मैनपुरी निवासी बुजुर्ग इंद्रपाल की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक ऑटो बेवर से सवारियां लेकर मोहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। ऑटो में चार यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार इंद्रपाल, कुसमा देवी समेत चार लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रपाल और कुसमा देवी को जिला लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। बताया गया कि घायल इंद्रपाल नवाबगंज थाना क्षेत्र के ज्योना गांव में रहने वाली अपनी बेटी के घर जा रहे थे। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।