Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rais Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 04:20:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rais Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 04:20:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के मंडलायुक्त शंभू कुमार ने शनिवार को तहसील मीरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के मंडलायुक्त शंभू कुमार ने शनिवार को तहसील मीरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनने और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मौके पर जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने समाधान दिवस को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रभावी माध्यम बनाने पर जोर दिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के शूटर मुकीम सिद्दीकी ने रचा इतिहास, नौवीं बार नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

उत्तर प्रदेश: बरेली में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1.3 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: हरैया में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादें, अफसरों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: धनघटा में समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

दिल्ली: शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, ज्ञान और संस्कारों से संवरता है विद्यार्थियों का भविष्य

 मध्य प्रदेश: शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकोंने किया विरोध, TET और ई-अटेंडेंस के खिलाफ शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने खोला मोर्चा


Featured News