Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: शनिधाम आली में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन को लगी लंबी कतारें

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gajendra Singh , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 01:47:24 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Gajendra Singh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 01:47:24 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: शनिमहाराज के दर्शन के साथ नवग्रह मंदिर और तेल कुंड पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही कई श्रद्धालु रात में ही शनि धाम पहुंच गए मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम आली में शनिवार को आस्था का

विस्तार

राजस्थान: शनिमहाराज के दर्शन के साथ नवग्रह मंदिर और तेल कुंड पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही कई श्रद्धालु रात में ही शनि धाम पहुंच गए मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम आली में शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रामदेवरा जाने वाले जातरियों और पदयात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते शनि धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह करीब 5 बजे से ही दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं और दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। दोपहर की आरती में सर्वाधिक भीड़ रही।
तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि इन दिनों रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों सहित अन्य जातरियों के यहां पहुंचने से तीर्थ स्थल पर भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को इसका असर और अधिक दिखाई दिया। सुबह से ही श्रद्धालु शनि महाराज के दर्शन के लिए कतारों में खड़े नजर आए।दर्शनार्थियों की कतारे मंदिर से बस स्टैंड तक लगी हुई हैं।

शनि महाराज के दर्शन के साथ नवग्रह मंदिर और तेल कुंड पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई श्रद्धालु रात में ही शनिधाम पहुंच गए और रात्रिजागरण में शामिल हुए। रातभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। सुबह भोजनशाला में भी प्रसाद पाने वाले श्रद्धालुओं की भरमार रही। श्रद्धालुओं ने शनि महाराज को चूरमा-बाटी का भोग लगाया और अपनी श्रद्धानुसार तेल चढ़ाकर काला दान करते हुए पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हर ओर श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।