-
☰
No image found.
हरियाणा: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों के साथ साइबर ठगी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकलास पुत्र नूरुदीन उर्फ भूटू निवासी
विस्तार
हरियाणा: साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों के साथ साइबर ठगी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकलास पुत्र नूरुदीन उर्फ भूटू निवासी भपावली, थाना सदर नूंह और आदिल पुत्र तौफीक निवासी भपावली, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और सिम बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 4 सितंबर को पुलिस टीम गांव जयसिंहपुर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों युवक मोबाइल फोन और कथित फर्जी सिम का इस्तेमाल कर ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करते हैं तथा नूंह-होडल रोड पर दिल्ली-मुंबई हाईवे फ्लाईओवर के नीचे किसी के इंतजार में खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान इकलास के पास से नीले रंग का मोबाइल फोन मिला, जिसमें दो सिम लगी थीं। उसके व्हाट्सऐप अकाउंट पर ‘ऑनलाइन शॉपिंग नितिन शॉप’ के नाम से प्रोफाइल बनी हुई थी। वहीं आदिल के मोबाइल में भी ‘नीतिन कुमार’ के नाम से व्हाट्सऐप लॉगिन मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों मोबाइल की गैलरी और व्हाट्सऐप चैट में संदिग्ध चैटिंग, फोटो और स्कैनर के स्क्रीनशॉट मिले। साइबर थाना की मदद से की गई जांच में संबंधित मोबाइल नंबरों के खिलाफ चार साइबर ठगी की शिकायतें मिलने की बात पुलिस ने कही है। वहीं पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से कुल छह साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं। मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश: ग्वालटोली में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली AGM संपन्न
उत्तर प्रदेश: पयागपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डंपर की चपेट में आने से एक की मौत
उत्तर प्रदेश: बरेली में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
