-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भाखड़ा नदी में युवक के डूबने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना मीरगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम भाखड़ा नदी में एक युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। सीओ अजय कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना मीरगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम भाखड़ा नदी में एक युवक के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। सीओ अजय कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस, क्षेत्रीय लेखपाल और ग्रामीणों ने नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक चलाए गए तलाश अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका जानकारी के अनुसार, थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव दिबना निवासी सुबोध कुमार उर्फ छुटकू सिंह पुत्र रवींद्र सिंह शुक्रवार को करीब चार बजे पहुंचा क्षेत्र स्थित भाखड़ा नदी में डूब गया। युवक के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही उसके परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी और उसके आसपास युवक की तलाश शुरू कर दी। कई ग्रामीण नदी किनारे और पानी में उतरकर युवक को खोजते रहे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार थाना मीरगंज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली और इसके बाद नदी में युवक की तलाश तेज कराई गई। पुलिस और ग्रामीणों ने नदी के संभावित स्थानों पर युवक को खोजने का प्रयास किया युवक के डूबने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग भी नदी किनारे पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक के परिजन लगातार उसकी सलामती की जानकारी लेने का प्रयास करते रहे और चिंतित नजर आए सीओ अजय कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति के भाखड़ा नदी में डूबने की सूचना मिली है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक का पता लगाने के लिए नदी में लगातार खोजबीन जारी है पुलिस ने लोगों से नदी के किनारे सावधानी बरतने और तलाशी अभियान में बाधा न डालते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। समाचार लिखे जाने तक नदी में युवक की तलाश जारी थी।
मध्य प्रदेश: ग्वालटोली में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली AGM संपन्न
उत्तर प्रदेश: पयागपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डंपर की चपेट में आने से एक की मौत
उत्तर प्रदेश: बरेली में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
