Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बाढ़ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, परिवारों को बांटी राहत सामग्री

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 10:45:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 10:45:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  उपजिलाधिकारी जमानिया निधि ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में तहसील जमानियां क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्रामों का गुरुवार सायं निरीक्षण किया गया। इ दौरान ग्राम सबलपुर में

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  उपजिलाधिकारी जमानिया निधि ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में तहसील जमानियां क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्रामों का गुरुवार सायं निरीक्षण किया गया। इ दौरान ग्राम सबलपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा पूर्व विधायिका सुनीता सिंह के साथ प्रभावित परिवारों को राशन किट एवं पशुओं के लिए भूसा आदि राहत सामग्री का वितरण किया गया।


इसके उपरान्त नगर पालिका परिषद जमानियां अन्तर्गत बलुआ घाट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ की स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रभावित लोगों एवं पशुओं की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। 


Featured News