Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली AGM संपन्न

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Sachin Ashokrao Moon , महाराष्ट्र  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 11:33:38 am Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: Sachin Ashokrao Moon ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 11:33:38 am
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा (AGM-2026) दिनांक 29 एवं 30 अगस्त को दिंडोरी, जिला नाशिक में अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

विस्तार

महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा (AGM-2026) दिनांक 29 एवं 30 अगस्त को दिंडोरी, जिला नाशिक में अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस सभा में प्रदेश भर के सभी विभागीय, उप-विभागीय एवं जिला प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव श्री विजय टेपुगडे जी एवं संस्थापक अध्यक्ष श्री योगेश चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा अमरावती उप-विभागीय प्रमुख श्रीमती शुभांगी रावत तथा वाशिम जिला प्रमुख श्री विक्की इंगले का सत्कार किया गया और उन्हें आगामी सत्र 2026-27 का कार्यभार सौंपा गया।

सभा में अमरावती उप-विभाग के अंतर्गत आने वाले अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाणा एवं यवतमाळ जिलों तथा संबंधित महानगरपालिका क्षेत्रों में 50 बॉल्स क्रिकेट के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही 50 बॉल्स बॉक्स क्रिकेट के नए फॉर्मेट का प्रस्तुतीकरण किया गया और उसके नियमों पर भी चर्चा हुई।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नवोदित खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना, जिला-स्तरीय एवं विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करना और 50 बॉल्स क्रिकेट को जमीनी स्तर तक पहुँचाना, इस हेतु सभी पदाधिकारियों के सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया गया। इतने उत्कृष्ट, अनुशासित एवं सुनियोजित आयोजन के लिए नाशिक शहर एसोसिएशन एवं राज्य प्रबंधन का अमरावती विभाग की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।