-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ईद मिलादुन्नबी पर 7 सितंबर को होगा 36वां सालाना जलसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी की चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने बताया कि हमारे कस्बे में हर साल की तरह इस वर्ष भी पुराना कपड़ा बाजार में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 36वां
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी की चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने बताया कि हमारे कस्बे में हर साल की तरह इस वर्ष भी पुराना कपड़ा बाजार में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 36वां सालाना जलसा ए रहमतुल्लिल आलमीन कान्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 7 सितंबर को किया जाएगा। जलसे में स्थानीय उलेमा के अलावा बाहर से भी कई मशहूर उलमा और शायर-ए-इस्लाम शिरकत करेंगे। इनमें बरेली शरीफ से हज़रत मौलाना मुफ्ती शाहजाद आलम, सूरत (गुजरात) से हज़रत अल्लामा इस्माईल अमजदी, हैदराबाद से शायर-ए-इस्लाम अकरम रज़ा मुजीबी तथा बरेली शरीफ से शायर-ए-इस्लाम सैय्यद कैफ़ी अली, आंवला से अनस रज़ा बरेलबी शामिल हैं। वहीं निज़ामत की जिम्मेदारी के लिए देवरनिया से इमरान रईसी तशरीफ़ ला रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक अंजुमन अलफलाह के सदस्य एवं सभासद जाकिर हुसैन, सभासद शराफत हुसैन, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, तस्लीम उर्फ टिंकू अफजल मोबीन, अकरम खान, सज्जाद हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिरकत कर शबाब हासिल करें।
मध्य प्रदेश: ग्वालटोली में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली AGM संपन्न
उत्तर प्रदेश: पयागपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डंपर की चपेट में आने से एक की मौत
उत्तर प्रदेश: बरेली में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
