Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राधा-कृष्ण व मुरली प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी मनमोहक छटा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 10:54:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 10:54:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रिटी पैटल्स किड्स जोन में राधा-कृष्ण एवं मुरली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक पोशाकें पहनकर सभी का मन मोह लिया। उनकी सुंदर वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने कार्यक्र

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रिटी पैटल्स किड्स जोन में राधा-कृष्ण एवं मुरली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक पोशाकें पहनकर सभी का मन मोह लिया। उनकी सुंदर वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आकर्षित किया। राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में श्रीजी ने प्रथम, सनाया ने द्वितीय  सान्वी तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मुरली प्रतियोगिता में राज प्रथम, जिकरा द्वितीय  आन्या तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल भिटौरा कैंप के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह की धर्मपत्नी

 उर्मिला सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल, वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता ने विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया तथा बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक दिनेश पांडे,  प्रधानाचार्य पूजा गुप्ता ने सभी अतिथियों, बच्चों एवं अभिभावकों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। 


Featured News