Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की होगी जांच, फॉर्म-8 के माध्यम से कराया जाएगा संशोधन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 04:20:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 04:20:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खुर्जा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70-खुर्जा की मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खुर्जा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70-खुर्जा की मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को तहसील खुर्जा के सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में टेबल टॉप एक्सरसाइज के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। इस दौरान ERO एवं एसडीएम सत्येन्द्र सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की फोटो तथा लिंग संबंधी त्रुटियों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान के तहत संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से फॉर्म-8 भरवाए जाएंगे। इसके माध्यम से फोटो, लिंग और अन्य आवश्यक विवरणों में दर्ज गलतियों को नियमानुसार संशोधित कराया जाएगा। ERO ने सभी अधिकारियों को अभियान को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें।


Featured News