-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विंध्यधाम नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मंडल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कठवैया में कृषि विभाग द्वारा आयोजित सामान्य/निःशुल्क मिनी किट बीज वितरण कार्यक्रम में सहभागिता कर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज वितरित किए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विंध्यधाम नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मंडल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कठवैया में कृषि विभाग द्वारा आयोजित सामान्य/निःशुल्क मिनी किट बीज वितरण कार्यक्रम में सहभागिता कर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज वितरित किए। इस अवसर पर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को अधिक समृद्ध, आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीजों का निःशुल्क वितरण किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायक होगा और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने, सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ लेने तथा उन्नत बीजों का उपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गैपुरा मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष, फूलचंद पाण्डेय, गोदाम प्रभारी दिनेश सिंह, रोहित मिश्रा, प्रतीक सिंह, राहुल दुबे सहित क्षेत्र के सम्मानित किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों के हित में एक सराहनीय पहल बताया।
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
