-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखी उत्साह लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के फरीदपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के फरीदपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर के विधानसभा जोन प्रभारी लाल सिंह यादव उर्फ नेता जी के नेतृत्व में ग्राम जेड पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। स्वागत समारोह में विनोद यादव,पप्पू यादव ,अतुल यादव, प्रताप सिंह चौबे धनपाल सिंह यादव फकीरचंद यादव , पातीराम यादव डॉ. नफ़ीश , रिंकू यादव, के. पी यादव ,के साथ साथ भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एक कार्यक्रम में शामिल होने बरेली आए थे।
बिहार: बिजली सुधार से खेतों में लौटी हरियाली, किसानों को मिली नई उम्मीद
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में चकमार्ग मुक्ति अभियान तेज, 274 से अधिक रास्ते अतिक्रमण से मुक्त
राजस्थान: 10 हजार का इनामी ठग गिरफ्तार, फर्जी लोन कंपनी से करोड़ों की ठगी का खुलासा
उत्तर प्रदेश: आईसीएआई बरेली शाखा की संगोष्ठी में श्रम कानून व डेटा संरक्षण अधिनियम पर हुआ मंथन
