Contact for Advertisement 9650503773



उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 26/09/2026 03:34:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 26/09/2026 03:34:46 pm
Share:

संक्षेप

उतर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं के बीच शनिवार को दुधारा क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया।

विस्तार

उतर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं के बीच शनिवार को दुधारा क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। बीएम सिटी मार्ग पर तेज हवा के दौरान सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक ऑटो रिक्शा के ऊपर गिर गया। हादसे के समय ऑटो में लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो रिक्शा बीएम सिटी मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक पेड़ ऑटो के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ऑटो में फंसे सवारों को बाहर निकालने में मदद की। घटना के बाद सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों तरफ वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया।

पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग का एक बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिसके कारण छोटे-बड़े वाहनों को आगे निकलने में परेशानी हुई। कुछ समय तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। स्थानीय लोगों ने गिरे हुए पेड़ को जल्द हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में पुराने और कमजोर पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों के किनारे खड़े ऐसे पेड़ों का संबंधित विभाग द्वारा निरीक्षण कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।