Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जोगिया उदयपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दो शातिर चोर गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 24/03/2026 05:01:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 24/03/2026 05:01:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगिया उदयपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर दो चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घट

विस्तार

उत्तर प्रदेश: चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगिया उदयपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर दो चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में शामिल दो संदिग्ध व्यक्ति पुनः चोरी की फिराक में गोनहा रोड स्थित कठही गांव के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आकाश विश्वकर्मा उर्फ लाला निवासी छितौनी थाना शिवनगर डिडई और श्यामसुन्दर मौर्या निवासी मुडार खुर्द थाना बांसी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से ₹13,080 नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक पेचकस, दो लोहे की खंती और एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 23/24 फरवरी 2026 की रात बांसी कस्बे के राप्ती नगर मोहल्ले में एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। दुकान के काउंटर से तीन चांदी के सिक्के और एक मोबाइल फोन चोरी करने के साथ ही पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी का DVR भी निकाल लिया था। चोरी का सामान

 नेपाल में करीब 45 हजार रुपये में बेचकर पैसा आपस में बांट लिया, जिसमें से कुछ रकम पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 31/2026 में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष अभय सिंह के साथ एंटी थेफ्ट टीम व जोगिया उदयपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर 


Featured News