-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: यूपी न्यूज 24 चैनल की दूसरी वर्षगांठ पर पत्रकारों का सम्मान, निष्पक्ष पत्रकारिता का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर दोराहे स्थित रोहन मैरिज हॉल में यूपी न्यूज 24 चैनल की द्वितीय वर्षगांठ समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर दोराहे स्थित रोहन मैरिज हॉल में यूपी न्यूज 24 चैनल की द्वितीय वर्षगांठ समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय सचिव फुरकान अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यूपी न्यूज 24 चैनल की दो वर्ष की सफल यात्रा पर पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी जनहित की पत्रकारिता जारी रखने का आह्वान किया। समारोह के दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मीडिया की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों की उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें शील्ड एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारों के सम्मान और एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प तथा सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस दौरान समस्त यूपी न्यूज 24 की टीम और सभी पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
