-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्र पत्रकार बंशराज यादव की माता दुलारी यादव की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग'
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मदनपुर जरगो में स्वतंत्र पत्रकार बंशराज यादव की माता दुलारी यादव की श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने दिवंगत दुलारी यादव को याद करते हुए सामाजिक क कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश नदिया। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मदनपुर जरगो में स्वतंत्र पत्रकार बंशराज यादव की माता दुलारी यादव की श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने दिवंगत दुलारी यादव को याद करते हुए सामाजिक क कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश नदिया। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू ने महिलाओं से समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और समाज में जागरूकता तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान बिरहा गायक दयाशंकर यादव और मोनू यादव ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दुलारी यादव के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं हास्य कलाकार चिरकुट बाबा ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर पत्रकार बंशराज यादव ने सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनकी माता दुलारी यादव सैनिकों का बहुत सम्मान करती थीं। वह कहा करती थीं कि देश की सेवा करना सबके बस की बात नहीं है और सैनिक देश के सच्चे नायक होते हैं। बंशराज यादव ने सैनिकों को सम्मानित कर अपनी माता की भावनाओं को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव, जिला पंचायत प्रतिनिधि राहुल यादव जरगो, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव,
फौजी सुरेंद्र यादव अपनी टीम के साथ, मगही पुल निर्माण समिति के सदस्य कालिका यादव, रमाकांत यादव, जिला पंचायत सदस्य पारस यादव, सपा नेता राजकुमार पांडेय, छात्र नेता मनोज यादव, चंद्रबली यादव, देवेंद्र यादव, रीता विश्वकर्मा, महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष आशा यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुषमा बिंद, शिव प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान कैलाश यादव, शोभनाथ यादव, सेक्टर प्रभारी माकैडेय यादव, पहलवान अशोक यादव, ग्राम प्रधान टीका यादव, ग्राम प्रधान बृजेश यादव, पत्रकार बृजभूषण मार्कंडेय, संतोष मु.दाउत, अंगारा लाल, राकेश कुमार, अंकित, बृजेश खरवार, मु.साद, तथा बड़ी संख्या में पत्रकार और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभा के माध्यम से दिवंगत दुलारी यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ सामाजिक एकता, महिला सहभागिता, शिक्षा के प्रसार और कुरीतियों से मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
उत्तर प्रदेश: धामपुर में विद्युत संविदा कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू, समस्याओं के समाधान की मांग
उत्तर प्रदेश: वार्ड 105 में आकिल हुसैन के बैनर से चुनावी चर्चाएं तेज, पार्षद चुनाव को लेकर हलचल
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने बच्चों को पढ़ाया, चॉकलेट बांटकर बढ़ाया उत्साह
राजस्थान: रामगंज के राजकीय बालिका विद्यालय में कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित
